Advertisement

Responsive Advertisement

भाजयुमो बेमेतरा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से किया मुलाक़ात

मूकएक्सप्रेस24 रायपुर l दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री के नवा रायपुर स्थित कार्यालय में बेमेतरा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय वर्मा एवं महामंत्री द्वय गौरव यादव तथा आयुष शर्मा द्वारा सौजन्य भेंट की गई।


 इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संगठन, युवाओं की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर मंत्री दयाल दास बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया और कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा जोश, कर्मठता एवं संगठनात्मक दक्षता के साथ इन विचारों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

आपका नेतृत्व युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बेमेतरा जिला के सभी विधानसभा में सक्रिय रूप से काम करते हुए पार्टी को मजबूत किया जाए जिससे आने वाले चुनाव में हमारे प्रतिनिधि भारी मतों से जीत का परचम लहराए। मुझे ये आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप लोगों के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयाम तक पहुंचेगा।

ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, सफल, सक्रिय एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजय बघेल ने भी उक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments