मूकएक्सप्रेस24 रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में सोमवार को कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा समिति के सदस्य विधायक धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह तथा अजय चंद्राकर भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की कार्यसूची, सदन के सुचारू संचालन, प्रश्नकाल, शासकीय विधेयकों एवं अन्य महत्वपूर्ण संसदीय कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पक्षों से सहयोगात्मक और मर्यादित तरीके से सदन संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्य मंत्रणा समिति की यह बैठक आगामी सत्र को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0 Comments