निगम जुर्माना वसूली को ही स्वच्छता समझ रहे, हकीकत में सफाई व्यवस्था बेहाल- राजेश चौधरी

 जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने महापौर संजय पांडे और निगम प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा है कि शहर में स्वच्छता पूरी तरह चरमराई हुई है। लेकिन जिम्मेदारी निभाने के बजाय महापौर और निगम के अधिकारी शहर वासियों से जुर्माना वसूली को ही स्वच्छता समझ रहे हैं।

राजेश चौधरी ने आज बुधवार काे जारी बयान में कहा कि महापौर केवल दलपत सागर की सफाई दिखाकर स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश वार्डों में नालियां जाम हैं और कचरा सड़कों पर बिखरा पड़ा है। नियमित मॉनिटरिंग पूरी तरह नदारद है। सफाई कार्यों की अनदेखी के कारण स्थिति दिन. ब. दिन बद से बदतर होती जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों के उपयोग में राजनीतिक भेदभाव साफ नजर आ रहा है। कई वार्डों में जरूरत के बावजूद मशीनें नहीं भेजी जा रहीं। कचरा परिवहन के नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बिना ढकी गाड़ियां सड़कों पर कचरा गिराते हुए गुजर रही हैं। फुटपाथों पर लगे ठेले और दुकानों से रात्रिकालीन कचरा संग्रहण व्यवस्था लगभग बंद हो चुकी है।


Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved