सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किए पद्मनाभ स्वामी के दिव्य दर्शन; संसदीय समिति के दौरे पर पहुंचे तिरुवनंतपुरम

 रायपुर। तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन किए। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, आज लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के कन्याकुमारी–तिरुवनंतपुरम अध्ययन दौरे के दौरान केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।



अनंत शेष पर शयनरत भगवान पद्मनाभ की अलौकिक छवि मन, आत्मा और चेतना को शांति व ऊर्जा से भर देती है। प्रभु से राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वत्र मंगल की प्रार्थना की। जय श्री पद्मनाभ! जय श्रीहरि विष्णु!

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved