प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील कर रहे- उमाशंकर शुक्ला

 मूक एक्सप्रेस 24 बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित किया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे कि किसान उर्वरकों का उपयोग कम करे जबकि देश में पिछले सात साल से उर्वरक की कमी है। प्रधानमंत्री उर्वरक की व्यवस्था करने के बजाय किसानों से यूरिया की खपत कम करने की अपील करते रहे है। किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था लेकिन उर्वरक नहीं मिलने तथा महंगा उर्वरक खरीदने के कारण किसान कर्जदार हो रहे, उत्पादकता घट रही। हमारे छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवश्यकता है लेकिन राज्य सरकार अभी तक 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा पायी है। यह कुल जरूरत का मात्र 30 फिसदी है अभी भी 70 फिसदी उर्वरक सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नागरिकों को काम नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। वर्क फार्म होम करिए, काम पर मत जाइए, मोदी जी के इस सलाह से फिल्ड में काम करने वाले, गली कूचे में घूमकर सामान बेचने वाले, फेरी लगाने वाले क्या करेंगे? उन्हाेने कहा कि महंगाई के कारण वैसे ही किचन का बजट बिगड़ा हुआ है और मोदी जी कह रहे हैं तेल मत खाओ, जबकि मोदी राज में किचन का बजट बिगड़ा हुआ है। खाद्य सामाग्री के दाम इतने बढ़े हुए है कि तेल क्या गृहणियां हर चीज के बजट में कटौती कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 2013 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भारत में सोने की कीमत 28500 से 29600 रू. प्रति ग्राम था। आज 2026 में आज सोने का भाव 152130 रु. प्रति 10 ग्राम है। 12 सालों के मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ने का अंदाजा सोने की कीमत से लगाया जा सकता है कि सोना 50 गुना महंगा हुआ है।


छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हफ्तों से डीजल, पेट्रोल की कमी से जनता जूझ रही। कमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण राज्य के अधिकांश स्टील उद्योग बंद पड़े है। भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं। आज देश में गैस, पेट्रोल-डीजल का संकट है तो इसके पीछे मोदी सरकार की लापरवाही है। मोदी ने तो आज तक इस वैश्विक संकट पर विपक्षी दलों की बैठक तक नहीं बुलाई। जब उनसे स्थितियां नहीं संभल रही तो देश की जनता से कम उपयोग की अपील कर रहे है।
प्रेस वार्ता के दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, कमलेश कारम, प्रवीण डोंगरे, गिरधारी राठी, प्रवक्ता ज्योति कुमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, कलाम खान, सोनू पोटाम, संजना चौहान, शेख रजिया, ललिता झाड़ी, पार्षद बबीता झाड़ी, कविता यादव इद्रीश ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved