अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित

 मूक एक्सप्रेस24 अम्बिकापुर। अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या के आरोपी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त की समस्या से जूझ रहा था, जिसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



जानकारी के मुताबिक, एमसीबी जिले का रहने वाला यह कैदी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार था। उल्टी और दस्त की शिकायत बढ़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे उपचार के लिए भर्ती रखा।
अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन कैदी की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। बुधवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved