अंतर्राज्यीय सट्टा–पेमेंट गेटवे गिरोह का भंडाफोड़,रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुबई–गोवा–रायपुर नेटवर्क ध्वस्त

 मूकएक्सप्रेस24 छत्तीसगढ़ – रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



 गिरोह भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में संचालित ऑनलाइन सट्टा पैनलों की रकम के लेन-देन के लिए अवैध पेमेंट गेट-वे नेटवर्क चला रहा था।

कैसे हुआ खुलासा

दिनांक 25 फरवरी 2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में सूचना मिली कि खाली मैदान के पास चारपहिया वाहन में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल की सतत निगरानी में टीम ने मौके पर दबिश दी। वाहन से पकड़े गए प्रतीक कुमार वीधवानी और सैन्की देवड़ा के मोबाइल जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के पैनल, मास्टर आईडी और पेमेंट गेट-वे व्हाट्सएप ग्रुप्स का खुलासा हुआ।

गोवा तक फैला नेटवर्क

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के अन्य सदस्य गोवा में किराए के मकान में ऑफिस सेटअप कर पेमेंट गेट-वे चला रहे थे। रायपुर पुलिस की टीम ने गोवा जाकर रेड की और वहां से 05 और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्रिप्टो के जरिए करोड़ों का लेन-देन

क्रिकेट सट्टे से अर्जित अवैध रकम क्रिप्टो करेंसी / USDT के जरिए विदेशों में बैठे पैनल संचालकों तक भेजी जा रही थी।
अब तक 46,500 USDT (करीब ₹42 लाख) क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर होने की पुष्टि।
431 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन।
अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आपसी संपर्क।

जप्त सामग्री

05 लैपटॉप, 01 टैब
58 मोबाइल/आईफोन
12 एटीएम कार्ड, 03 राउटर
04 पासबुक, नगद ₹24,600
बलेनो कार (CG 12 BM 9660)
कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹22.14 लाख।

कानूनी कार्रवाई

थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 89/26 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज।
ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों पर भी कार्रवाई की तैयारी।

गिरफ्तार आरोपी (07)
प्रतीक कुमार वीधवानी – रायपुर
सैन्की देवड़ा – रायपुर
धनंजय वैष्णव – कोरबा
साकेत जगवानी – बिलासपुर
प्रमोद कुमार ओरके – कोरबा
प्रकाश चंद्र मिरी – जांजगीर-चांपा
शंकर कुमार राम – मधुबनी (बिहार)

2026 में अब तक बड़ी उपलब्धि

एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में 05 प्रकरणों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹2.14 करोड़ से अधिक का मशरूका जप्त किया है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश:

ऑनलाइन सट्टा, क्रिप्टो और म्यूल अकाउंट के जरिए अपराध करने वालों पर सख्त और तकनीकी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved