Advertisement

Responsive Advertisement

जांच के दौरान बड़ा हादसा टला, अफीम खेत पहुंचते समय तहसीलदार की गाड़ी पलटी

मूक एक्सप्रेस24  छत्तीसगढ़ – दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती की जांच करने पहुंचे तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता की सरकारी गाड़ी खेत में जा गिरी। घटना उस समय हुई जब प्रशासनिक टीम गांव के अंदर अफीम की खेती का निरीक्षण करने जा रही थी।

जानकारी के अनुसार समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। गांव के अंदर जाने वाला रास्ता काफी संकरा होने के कारण वाहन को निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान सामने से पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला आने पर तहसीलदार के ड्राइवर ने गाड़ी को साइड देने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी।

बताया जा रहा है कि इसी संकरी पगडंडी से कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel का काफिला भी समोदा गांव पहुंचा था।

हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। तहसीलदार और वाहन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को खेत से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और अफीम की खेती के मामले की जांच भी जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

Post a Comment

0 Comments