Advertisement

Responsive Advertisement

कोलकाता विमानतल पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी. श्रीनिवास वर्मा से सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

 मूक एक्सप्रेस24 कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता विमानतल पर छत्तीसगढ़ के  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की नरसापुरम से सांसद एवं केंद्रीय भारी उद्योग एवं स्टील राज्यमंत्री श्री बी. श्रीनिवास वर्मा से सौजन्य मुलाकात हुई। यह भेंट अत्यंत आत्मीय वातावरण में संपन्न हुई।


मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश के औद्योगिक विकास, स्टील क्षेत्र की संभावनाओं तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्य में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दयालदास बघेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को छत्तीसगढ़ आने का सादर निमंत्रण दिया, ताकि वे राज्य की विकास योजनाओं और औद्योगिक संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें। श्री वर्मा ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ आने की सहमति जताई।

Post a Comment

0 Comments