युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी शक के दायरे में

मूकएक्सप्रेस24 कोरबा l जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र से एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी राजकुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि राजकुमारी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दिलेश्वर की हत्या की है और उसे जहर देकर मारा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


 जानकारी के मुताबिक, रजगामार निवासी दिलेश्वर कुमार और उसकी पत्नी राजकुमारी पिछले सात वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे. दंपती के दो बच्चे हैं, एक 12 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ़ साल से लगातार विवाद चल रहा था. विवाद की मुख्य वजह चरित्रशंका बताई जा रही है. इसी तनावपूर्ण रिश्ते के चलते करीब एक माह पहले दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गृहग्राम हीरागढ़ चला गया था l

परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद होता था. राजकुमारी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है. उन्होंने आशंका जताई कि प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने जहर देकर मारा होगा. इस मामले में जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के पत्नी और उसके भाई का बयान दर्ज किया गया. आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है l

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved