पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा पहुंचे कुम्हार समाज के वार्षिक सम्मेलन में

 मूकएक्सप्रेस24 बेमेतरा -  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा संभागीय शिवशक्ति झेरिया कुम्हार समाज के वार्षिक महाअधिवेशन में सोमनाथ धाम



 ग्राम पंचायत लखना जिला रायपुर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान पूर्व विधायक ने कुम्हार समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुम्हार समाज का योगदान भारत निर्माण में बहुत ही अमूल्य रहा है समाज के लोगों ने पूरे भारतवर्ष में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी हैं और यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि कुम्हार समाज के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक महाअधिवेशन का आयोजन किया गया है मैं समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का साधुवाद करता हूं जिन्होंने इस महासम्मेलन में मुझे भी शामिल होने का अवसर प्रदान किया है मैं समाज के लोगों को सिर्फ यही कहना चाहूंगा कि आज सभी समाज शिक्षा को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं और उसमें भी महिला शिक्षा की आवश्यकता सभी समाजों में सर्वप्रथम है मैं कुम्हार समाज से भी आवाहन करूंगा कि वे महिला शिक्षा और समाज में बच्चों को अच्छी शिक्षा को पहली प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करें आज इस सम्मेलन में शामिल होकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं खुद इस समाज का हिस्सा हूं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष शुभम वर्मा तथा ग्राम पंचायत लखन की सरपंच श्रीमती सिया देवी साहू थे ।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved