पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पाऊरबेल में कम्बल वितरण, वंचित वर्गों की सेवा का दिया संदेश

  मूक एक्सप्रेस 24 पाऊरबेल - ग्राम पंचायत पाऊरबेल के आश्रित पारा दामागुड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अति पिछड़ी जाति चंडार एवं आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के बीच कम्बल वितरण किया गया।



कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की भावना पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पीतांबर कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, जनपद अध्यक्षा सोनबारी भद्रे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रही, महामंत्री अनिल बिसाई, रणवीर सिंह बैस, भगत सोनी, जगन्नाथ तामेन्द बिसाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा का संदेश दिया गया और जनप्रतिनिधियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त ।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved