Advertisement

Responsive Advertisement

कारोबारी का 24 हजार चोरी, साप्ताहिक बाजार में उठाईगिरी

मूकएक्सप्रेस24 रायपुर। रायपुर की साप्ताहिक बाजार में उठाईगिरी का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने मिलकर आलू प्याज कारोबारी को बातों में उलझाया और उसकी दुकान में रखा पैसे लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। 


पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा कार्तिक राम धीवर बताया जा रहा है। धरसीवा थाना पहुंचकर कारोबारी कार्तिक ने पुलिस को बताया 31 जनवरी को तरपोंगी स्थित साप्ताहिक बाजार में आलू प्याज बेचने के लिए गया हुआ था। शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच दो युवक आलू-प्याज खरीदने पहुंचे और उसे लगातार बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान पीछे से एक तीसरा युवक आया और पैसे रखने वाला विमल गुटखा का थैला झपटकर भाग गया। झपटमारी होते ही सामने खड़े दोनों युवक भी उसी के पीछे भागते नजर आए। कारोबारी ने पीछा किया, लेकिन तीनों युवक बाजार की भीड़ का फायदा उठाकर दूर खड़ी स्कूटी में बैठकर फरार हो गए। कारोबारी के अनुसार थैले में 24 हजार रुपए था। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments