Advertisement

Responsive Advertisement

थाना कोरर में 20 वर्ष पुराने विसरा एवं 500 लीटर से अधिक शराब का विधिवत नष्टीकरण

मूकएक्सप्रेस24 कांकेर - जिला उत्तर बस्तर कांकेर कोरर 20 फरवरी पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्शन में थाना कोरर में लंबे समय से जप्त विभिन्न प्रकरणों के विसरा एवं शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। थाना कोरर में हत्या, आत्महत्या, सड़क दुर्घटना एवं अन्य हादसों से संबंधित मामलों में जांच के दौरान जप्त किए गए विसरा को न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षित रखा गया था।


इनमें से 20 वर्ष से अधिक पुराने विसरा का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। इसी प्रकार विभिन्न अपराध प्रकरणों में जप्त देशी महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब सहित 500 लीटर से अधिक मदिरा का भी विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए जेसीबी से गड्डा खुदवाकर नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई नायब तहसीलदार कोरर योगिता भेंडिया, थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता एवं आबकारी उप निरीक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता, उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक योगेश मंडावी, तीरथ गंधर्व, गंभीर पाण्डे, आरक्षक मनोज साहू, लल्लीराम मंडावी, केतन ठाकुर सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने बताया कि लंबित जप्त सामग्री के नष्टीकरण से अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित हुआ है तथा थाना परिसर में सुरक्षित भंडारण व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।

Post a Comment

0 Comments