दयालदास बघेल ने कुलतूली मंडल-1 की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, चुनावी एकजुटता का दिया संदेश

 मूकएक्सप्रेस24 कुलतूली l पश्चिम बंगाल के कुलतूली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 129 अंतर्गत एक ग्राम में कुलतूली मंडल-1 के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से खाद्य मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक शामिल हुए।

बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता होते हैं और उन्हीं के प्रयासों से पार्टी को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। सड़क, पेयजल, बिजली, राशन वितरण, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार जैसे मुद्दों पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। मंत्री बघेल ने आश्वासन दिया कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने और नए मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। खाद्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved