नांदी फाउंडेशन द्वारा आईटीआई बेमेतरा में पांच दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल कार्यशाला का आयोजन

 बेमेतरा- नांदी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में दिनांक 19 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक पांच दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान सुश्री डोना गुहा मैडम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपनी एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स बढ़ाने तथा रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करने हेतु आवश्यक व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में कम्युनिकेशन स्किल, टीमवर्क, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट सहित व्यक्तित्व विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर सुश्री डोना गुहा मैडम ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक जॉब मार्केट में सफलता प्राप्त करने के लिए एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स अत्यंत आवश्यक हैं। इन कौशलों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को आत्मविश्वासी, सक्षम एवं प्रोफेशनल बनाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

कार्यशाला में कोपा, मैकेनिक डीजल एवं विद्युतकार ट्रेड की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण को रोचक एवं उपयोगी बनाने हेतु इंटरैक्टिव सेशन, ग्रुप डिस्कशन, रोल प्ले तथा केस स्टडीज का आयोजन किया गया, जो प्रशिक्षणार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हुआ।

कार्यशाला का समापन बीते 23 जनवरी 2026 को किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्रीमती ज्योति भगत ने नांदी फाउंडेशन एवं सुश्री डोना गुहा मैडम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रशिक्षणार्थियों को इसी प्रकार रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved