कबीरधाम/पंडरिया – जिला कबीरधाम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं तिलक कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर संस्था प्रमुख सहारुद्दीन खान ने विद्यार्थियों को मां सरस्वती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान, विवेक और संस्कार ही जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता महेंद्र कुमार कंठले ने कहा कि वे ज्ञान की देवी मां सरस्वती को नमन करते हैं और कामना करते हैं कि उनके आशीर्वाद से सभी छात्र-छात्राएं ज्ञानवान, गुणवान बनें, अच्छी शिक्षा प्राप्त करें तथा समाज व परिवार का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में योगेश कुमार गुरुदीवान, संतोष कुमार साहू, कु. ज्योति ध्रुव, श्रीमती शकुन पाटले, श्रीमती मनीषा मार्को सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments