बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का ज्वालामुखी: सनी देओल की दहाड़ से कांपा सिनेमाघर, पहले ही दिन ‘ब्लॉकबस्टर’ का टैग

मूकएक्सप्रेस24 नई दिल्ली। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने फाइनली 23 जनवरी, शुक्रवार यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों की वजह से इसका पहले ही काफी हाईप क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसकी शानदार एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी के साथ तमाम दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है। जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ लोगों को कैसी लगी है?


लोगों को कैसी लगी बॉर्डर 2

‘बॉर्डर 2’ 1997 की क्लासिक फिल्म का स्प्रिचुअल सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड हैं। साल 2026 की सबसे बड़ी सीक्वल फिल्मों में से एक मानी जा रही ये फिल्म अब सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और इसने उम्मीद के मुताबिक लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म को लोग साल 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
एक एक्स यूजर ने लिखा, “हाई ऑक्टेन वर्जन, एक सिनेमैटिक जीत, रेटिंग 4.5/5, प्योर एड्रेनालाईन और रॉ इमोशनंस, यह देशभक्ति फिल्म मेकिंग में एक मास्टर क्लास है और सनी हर फ्रेम में हमारे सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए अनमैच्ड इंटेंसिटी के साथ वापसी करते हैं।
एक और यूजर ने लिखा, अभी-अभी बॉर्डर 2 देखी, रिव्यू रेटिंग: 5 में से साढ़े चार स्टार, बॉर्डर 2 बड़े स्केल, डीप इमोशंस ज़बरदस्त राष्ट्रवाद के साथ देशभक्ति से भरपूर मास सिनेमा की आत्मा को वापस लाती है यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि सिनेमाघरों के लिए बनाया गया एक इमोशन पैक्ड बैटलफिल्ड एक्सपीरियंस है।

Post a Comment

0 Comments

Copyright (c) 2026 mookexpress24.in All Right Reseved